प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर देहरादून जाएंगे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर देहरादून जाएंगे
शिक्षक नेता डिकर सिंह पडियार।

24 अक्टूबर देहरादून चलो, टीईटी के विरोध में, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्ति एवं शिक्षा में एनजीओ के बढ़ते हस्तक्षेप को बंद करने समेत अन्य मांगो के संदर्भ में मुख्यमंत्री आवास कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद- नैनीताल के पूर्व मंत्री डिकर सिंह पडियार ने बताया कि प्रांतीय  नेतृत्व  के आह्वान पर एवं जनपदीय नेतृत्व के आह्वान पर 24 अक्टूबर 2026 को समस्त प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलो के शिक्षकों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया जाना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक अवकाश लेकर सभी शिक्षक साथी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जो शिक्षक दून नहीं पहुंच पाएगा वह भी अवकाश पर रहकर समर्थन करेगा। कोई भी स्कूल खुला नहीं रहेगा।