समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

देशभर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण और उसके परिवार के पुतले जलाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर मंडलायुक्त दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में सभी को विजयादशमी एवम् दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जनपदवासियों से इस पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजनों एवं मेलों में सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचें।
