समाचार शगुन उत्तराखंड
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।* इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में पहुंचकर आयोजकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न स्थानों पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल इंदिरा बांगाली कॉलोनी, खानपुर नंबर एक, धर्मनगर खानपुर नंबर दो, जाफरपुर, संजय नगर, रविंद्र नगर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर और ट्रांजिट कैंप सहित कई क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचे। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ ही समाज में शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूत करती है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। ठुकराल ने दुर्गा पूजा महोत्सवों के आयोजन के लिए पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सफल बनाने में आयोजकों के साथ ही क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान संजय ठुकराल, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, गगन ग्रोवर, केरू मंडल, डॉ. ईश्वर मलिक, डॉ. रंजित मिस्त्री, दुलाल राय, नारायण पाल, विवाक विश्वास, विजय विश्वास, अनुरोध चौधरी, खगोपति विश्वास, गणेश दास, पीयूष हीरा, राकेश दास, पवित्र शील, अजय राय, असीम गुहा, गौतम घरामी, कृष्ण रकार, अजय पाल, सौरभ मिस्त्री, सतनाम सिंह चावला, मन्नू चौधरी, अशोक कुमार राय, महेंद्र चावला, संतोष चावला, गुरबक्श सिंह, अजीत कालड़ा, गुरबाज सिंह, समीर सिकदार, सुरेश विश्वास, कुंवर सिंह, प्रभजोत सिंह, रूप सिंह, अंति बाठला और आकाश बाठला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
