समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
● दशहरा पर्व के दौरान पुतला दहन स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
● सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग एवं गश्त करने, पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण करने तथा अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
● बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जेबकतरों एवं चेन स्नैचरों पर सतर्क निगरानी रखने तथा बीडीएस टीम से सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
● पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु अलग से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया है।
● SSP नैनीताल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपसी *समन्वय एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न* कराना सुनिश्चित करें।
