समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली के अंदर महिला दरोगा को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस एसओजी में तैनात सिपाही अनिल गिरि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निलंबन की कार्रवाई भी कर दी गई है। महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि सिपाही अनिल ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें व काशीपुर में रह रहे उनके पति और बच्चों को मारने की धमकी दी। 11 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान सुबह करीब छह बजे आरोपी सिपाही ने उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 10 अक्तूबर को हल्द्वानी कोतवाली में ही उनका विवाद हुआ था। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार धार पर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोप यह भी है कि कोतवाली में सिपाही ने पहले मोबाइल छीना। महिला दरोगा बचकर सीसीटीएनएस कक्ष में चली गईं। मामले की जांच महिला सीओ को सौंपी गई है।
