हल्द्वानी: गठबंधन दलों की बैठक में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को रिहा करने की मांग उठाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

इंडिया गठबंधन के दलों भाकपा(माले), आम आदमी पार्टी के साथ सद्भावना समिति, भारत जोड़ो अभियान, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल की बैठक खंडेलवाल भवन हल्द्वानी में हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की गई। साथ ही हेमन्‍त सोरेन, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, अगिआव बिहार के पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत सभी गिरफ्तार विपक्षी नेताओं को रिहा करने की मांग की गई। नैनीताल- उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी ने पूरी ताकत से प्रचार अभियान तेज करने का निर्णय लिया। अभियान को बृहद रूप देने के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों की बड़ी बैठक शीघ्र ही की जायेगी। आम जनता से अपील की गई कि चुनावी बॉन्ड महा भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाए। वक्ताओं ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से भाजपा को करारी शिकस्‍त दी जायेगी। इसका मन जनता भी बना चुकी है, इसी से बौखलाकर मोदी सरकार विपक्षी नेताओं पर हमले तेज कर रही है। मीटिंग में भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, आम आदमी पार्टी प्रदेश महामंत्री डीएस कोटलिया, माले राज्य कमेटी सदस्य के के बोरा, सर्वोदय मंडल अध्यक्ष इस्लाम हुसैन, माले नेता एडवोकेट कैलाश जोशी, आप नेता त्रिलोचन जोशी, मंजू तिवारी, अब्दुल कादिर, सद्भावना मंच के अजय जोशी, प्रभात पाल, आप के श्रीकांत खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *