समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे क्षेत्र के ही रहने वाले 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला मंगलवार रात का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रेमिका से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में युवक की तबियत बिगड़ने से ठीक पहले शक्ति वर्धक गोली खाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच में होगी। पुलिस ने बताया कि युवती से पूछताछ की गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी शादीशुदा महिला यहां हल्द्वानी में युवक से मिलने आती थी, उसके दो बच्चे हैं और युवक भी शादीशुदा था।
