देवभूमि उधोग व्यापार मंडल भवाली के अध्यक्ष का इस्तीफा, प्रदेश नेतृत्व ने अब इन्हें सौंपा पद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कंचन सुयाल को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भवाली का नगर अध्यक्ष मनोनित किया है। प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में कंचन सुयाल को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भवाली के नगर अध्यक्ष मनोनित करने की घोषणा करते हुए संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि भवाली के नगर अध्यक्ष सूरज मेहरा के सरकारी सेवा में जाने के बाद उनका इस्तीफा प्रदेश संगठन को मिला था जिसे विधिवत स्वीकार कर नई नियुक्ति की गई है। कंचन सुयाल की नियुक्ति भवाली के व्यापारियों की सहमति के बाद की गई है। संगठन के आगामी आम चुनाव होने तक यह पुरानी कार्यकारणी के साथ काम करते रहेंगे। कंचन सुयाल के अध्यक्ष मनोनित होने पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्ढा, बालम सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, भीमताल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, बेतालघाट अध्यक्ष बालम सिंह बोरा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अतुल गुप्ता,‌ भास्कर सुयाल, राकेश अग्रवाल, शोभा कन्याल, मनोज खुल्बे, नेत्र बल्लभ जोशी, विनोद दानी आदि ने बधाई दी है।‌

भवाली नगर महामंत्री कमलेश बिष्ट ने बताया शीघ्र नगर की बैठक आयोजित कर आगे के कार्यक्रम तय किए जायेंगे। इधर कंचन सुयाल ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा वह संगठन व व्यापारी हित में काम करेंगे।‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *