मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र से मारपीट का आरोप, एंटी रैगिंग कमेटी ने दो दर्जन छात्रों से पूछताछ की

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। बात इतनी बढ़ गई कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर कालेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने दो दर्जन छात्रों से पूछताछ की है। आरोप है कि पिछले दिनों कालेज के वार्षिकोत्सव को लेकर हुई बैठक मे एमबीबीएस के सीनियर छात्र ने द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद छात्र कमेटी ने घटनाक्रम के दौरान मौजूद रहे छात्रों को बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। प्रबंधन के अनुसार, पूछताछ में मारपीट की पुष्टि नहीं हुई। कुछ छात्रों ने बताया कि शिकायत करने वाले छात्र के नवरात्र के व्रत चल रहे थे। वह बेहोश हो गया था। अस्पताल में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।