बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति पर लगाया धक्का देने का आरोप

समाचार शगुन उत्तराखंड 

बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति पर लगाया धक्का देने का आरोप
मृतका का फाइल फोटो।

एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं मायके पक्ष ने पति पर महिला को मारपीट कर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के कुंडेश्वरी आलू फार्म के पास 33 वर्षीय रूबी सिंह पत्नी शिशुपाल सिंह शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। परिजन उसे तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का चार वर्षीय बेटा तन्मय है। घटना की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका की मां प्रमोद कुमारी और बहन अंजू सिंह ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिशुपाल सिंह अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता था और शुक्रवार रात भी मारपीट कर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement