समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में मामूली रंजिश में चचेरे भाईयों के अपने साथियों के साथ ताऊ के घर पर पत्थरबाजी व तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। 18 अक्टूबर शनिवार की रात सिद्धा नवदिया निवासी सतनाम सिंह (35) पुत्र चरनजीत सिंह की उसके चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी ने अपनी पत्नी रमनदीप कौर, भाई लखविंदर सिंह उर्फ लक्की व तीन दोस्तों के साथ गोली मारकर तब हत्या कर दी, जब वह अपने भाई के साथ बाइक से घर आ रहा था। हत्याकांड के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। मृतक के भाई सोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या की बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नानकमत्ता कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के साथ ही सितारगंज, खटीमा कोतवाली और एसओजी टीम को लगाया था। हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा को मटिया बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया । वह बाइक से बॉर्डर पार कर यूपी भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा दो कारतूस व खोका बरामद हुआ। वहीं एसएसपी ने ग्राम सिद्धा नवदिया पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी ली। नानकमत्ता कोतवाली में
