सड़क हादसे में घायल युवक को एसपी सिटी ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को समय लगभग 12:10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त* हुई कि बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई है।

हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी जो कि रामनगर की ओर जा रहे थे तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम* मौके पर बुलाया गया। मौके पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहे मोहम्मद फैज, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, की सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कालाढूंगी* भेजा गया। दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।