शर्मनाक: नैनीताल जिले में यहां दो साल की बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के थाना बेतालघाट क्षेत्र में 65 साल के वृद्ध पर दो साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई गयी है। यहां एक गांव की 2 वर्षीय अबोध बच्ची की दादी घर के पास ही खेतों की ओर जा रही थी तो बच्ची भी दादी के पीछे-पीछे निकली। आरोप है कि इस दौरान घर के पास ही पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग बिशन राम ने बच्ची को दबोच लिया और बच्ची से बलात्कार करने लगा। बताया गया कि बच्ची के चीखने की आवाज आसपास मौजूद लोगों ने सुन ली और घटना को होते देख लिया। बच्ची के नाजुक अंगों से खून बह रहा था। परिजन उसे इसी अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय ले गये और बेतालघाट पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, उसे कोर्ट में पेश किया गया है। इधर पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलात्कार की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *