रुद्रपुर में 22 जून को कबीर जयंती पर सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में सात निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। आज बुधवार 19 जून को‌ पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक व सर्वव्यवस्था प्रमुख राजकुमार ठुकराल तथा कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोरी ने बताया कि 22 जून को सन्त शिरोमणि कबीर साहेब की जयंती पर जिला मुख्यालय की सबसे पुरानी प्राचीन बस्ती रम्पुरा में पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी 7 सात निर्धन कन्याओं का विवाह रम्पुरा के दुर्गा मंदिर के सम्मुख प्रांगण मे कराया जाएगा। ठुकराल ने बताया कि पिछले वर्ष भी कबीर जयंती पर चार निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया था। इस वर्ष भी रम्पुरा बस्ती में बड़े धूमधाम से सात दुल्हों की बारात निकाली जायेगी। शहर के दानदाता इन सातों निर्धन कन्याओं को दान स्वरूप वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, साइकिल, बेड, ड्रेसिंग टेबिल कुर्सी मेज, समस्त बर्तन सैट, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन, वाटर कूलर, प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक प्रेस, गददे कपड़े के बैडशीट, अलमारी सेफ, ट्रंक बक्सा, डिनर सेट, आदि सामान देंगे। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल, संजीव गुप्ता, नत्थू लाल कोली, चंद्रपाल कोली, रामचरण कोली, अमर दास कोली, पृथ्वीराज कोली, चंद्रकाली कोली, माया देवी कोली, नीतू कोली, ललित कोली, बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *