अल्मोड़ा-भवाली हाइवे पर सड़क हादसा, एक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती मंगलवार की रात आठ बजे हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। गर्मपानी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 37 वर्षीय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह हादसे में बच गए। जानकारी के अनुसार यह परिवार दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहा था, जब यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *