यहां नाले में बहने से बाल-बाल बचे बाइक सवार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामनगर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-309 पर मौजूद रिंगोड़ा का बरसाती नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी में उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया, लेकिन बीच धारा में पहुंचते ही एक बाइक तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का दबाव बढ़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए पानी में उतरकर बाइक सवारों को संभाला और काफी मशक्कत के बाद बाइक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि रिंगोड़ा नाले में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने पानी का जलस्तर देखने के बाद ही लोगों से बरसाती नाले और नदियों को पार करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *