हल्द्वानी के दो मेडिकल स्टोरों में चोरी, एक में महिला कर्मचारी ने गल्ले से चुराई 1.80 लाख की नगदी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, दूसरे में चोरों ने तोड़े ताले

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुखानी चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने गल्ले से 1.80 लाख रुपए चोरी कर लिए। चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुआ। आदित्य मेडिकोज की स्वामी नीलम राणा ने पुलिस को तहरीर सौंप कहा कि उसकी दुकान पर सोनिया प्रसाद नाम की महिला काम करती है। सोनिया के पास दुकान के गल्ले तक का जिम्मा था। जिसका फायदा उठाकर वह गल्ले से रुपये चोरी कर रही थी। जब रोजाना की बिक्री और कैश में मिलान नहीं हुआ तो नीलम ने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि सोनिया लंबे समय से चोरी कर रही थी। मेडिकोज स्वामी का कहना है कि अभी तक करीब 1.80 लाख रुपये की चोरी हो चुके हैं। इधर रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास ले पास चोरों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी उड़ा दी। चोरी का पता दुकान स्वामी दयावती आर्या को सुबह चला, जब पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन किया। जिसके बाद वह दुकान पहुंची। मेडिकल शॉप में लगे शटर का ताला टूटा था और अंदर गल्ले से नकदी निकाली थी। इसके बाद उन्होंने 112 पर चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *