केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में नदारद रहे किसान: ठुकराल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।

आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गांधी पार्क में कार्यक्रम था जो किसानों के लिए खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया था लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य गांधी पार्क के इस किसान संबंधी कार्यक्रम में किसानों की संख्या बिल्कुल नदारद थी खानापूर्ति करने के लिए अन्य स्थानों से लोगों को आमंत्रित किया गया था आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हमारी बहनें उनको कष्ट दिया गया एएनएम मैडम है उनको कष्ट दिया गया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और संख्या पूरी करने के लिए हर तरीके से पूरा इंतजाम जिला प्रशासन ने किया लेकिन जो उद्देश्य था उस उद्देश्य में बिल्कुल भी कर्यक्रम नहीं किया गया जिससे कार्यक्रम की पूर्ति नहीं हो पाई उद्देश्य सिद्ध नहीं हो पाया और किसानों की संख्या न होने से बहुत निराशा का वातावरण था यह प्रथम दृष्टि हमको देखने को मिला और जो लोग किसानों के हित में कार्यक्रम करना चाहते थे और किसानों के न आने से सबको निराशा मिली मायूसी मिली क्योंकि किसानों के हित में कोई भी एक भी कदम सरकार के द्वारा नहीं उठाया जा रहा आज किसान खाद के लिए मायूस घूम रहे है खाद नहीं मिल रही किसानों को 3, 4 कट्टे खाद भी नहीं मिल पर रही हैं जिससे किसानों का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो रहा और किसान अपनी खेती करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अपना जीवन यापन कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *