फेसबुक से हुई थी पहचान, युवक ने बढ़ाई नजदीकियां, अब शादी होने के बाद कर रहा ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मानपुर पश्चिम ट्रान्सपोर्ट नगर तीनपानी बाईपास रोड निवासी महिला को रुद्रपुर वार्ड नं0 12, दूधिया नगर, कैनाल कॉलोनी के रहने वाले विकास कश्यप से तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुयी थी । मिलने पर हम एक अच्छे दोस्त की तरह मिलने लगे। इस बीच उसे लगा कि विकास कश्यप उससे विवाह करने के लिए तरह-तरह से उसको आकर्षित कर रहा है और बिना मांगे उसे उपहार देता है। विकास झूठ बोलकर अपने साथ मोतिमहल होटल हल्द्वानी में ले गया जहां उसने होटल में रहने से मना किया गया तो वह कहने लगा 2 घंटे की ही तो बात है अधिक गर्मी व बोर हो जाने के कारण मैं तुम्हें यहां लाया हूं। यहां बात करने के बाद यहां से चले गए। वह मुझ पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव डालने लगा तो मैंने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी तो वह जबरदस्ती मेरे ऑफिस के आगे छुट्टी के समय आकर खड़ा हो जाता और अपनी बाईक में बैठने को कहता और नहीं बैठने पर उसके घर पर जाकर हंगामे करने को कहता। माह फरवरी 2026 को उसका विवाह हो चुका है। इसकी भनक लगते ही विकास कश्यप ने उसके मामा राजवीर कश्यप व उनकी पुत्री के फोन नम्बर के WhatsApp पर उसके खिलाफ गंदे गंदे मैसेज भेज रहा है तथा मेरे मामा व उनकी पुत्री और मेरे भाई से मैसेज में लिखकर कह रहा है कि मुझे ज्योति के ससुराल वालों का फोन नम्बर व ससुराल का पता दो अगर मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here