हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीपी नानक स्वीट्स से खाध पदार्थ के सैंपल भरे। बताया गया कि एमबी मैदान में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव में महिलाओं के रिफ्रेशमेंट के लिए दिए गए आलू- पुरी में शिकायत प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम वंदना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में डीपी नानक स्वीट्स में पहुंची, जहां टीम द्वारा बतीसा स्वीट्स और आलू सब्जी के नमूने लिए गए। जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य विभाग की लैब में भेजा जाएगा। एक दिन पूर्व हल्द्वानी में हुए ईजा बैणी महोत्सव के दौरान महिलाओं को दी गई खाद्य सामग्री में गड़बड़ी की बात सामने आई थी।
Related Posts
खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले में खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर पथराव, जेसीबी से मदरसा व नमाज स्थल किया ध्वस्त
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड कुमाऊं के हल्द्वानी में थाना बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत मलिक के बगीचे में प्रशासन ने…
रामनगर में वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस मुस्तैद, यहां हुई ब्रीफिंग
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार, रामनगर में आगामी वी0आई0पी0 कार्यक्रमों को लेकर…
