आल इंडिया कराटे कैंप को देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का हल्द्वानी में स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीमताल में समर कैम्प में शामिल होने के लिए पहुंचे खिलाड़ियों का हल्द्वानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 31वां ऑल इंडिया कराटे समर कैंप भीमताल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। कियूकिशन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत सिंह एव हरीश पांडे राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में भीमताल में कैंप अयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, असम ,आदि कई राज्यों के लगभग 120 खिलाड़ी शामिल हुए। कियूकिशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रुपेन्द्र नागर ने बताया कि 31वें ऑल इंडिया कराटे समर कैंप का आयोजन करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर खासकर महिलाओं को आत्मरक्षा एव मानसिक, शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कराटे शिविर में सम्मिलित होने के लिए हलद्वानी पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रुपेन्द्र नागर, प्रदेश उपाध्याय मुजाहिद इस्लाम, प्रदेश सचिव दीपक रावल, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, लकी सिंह नेगी, हरीश कश्यप आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *