अधिवेशन से लौट रहे इंजीनियरों की कार पेड़ से टकराई, पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
देहरादून में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होकर लौट रहे इंजीनियरों की कार बाजपुर में बरहैनी के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में रुद्रपुर पीडब्ल्यूडी में तैनात जेई खजान सिंह रावत की मौत हो गई जबकि घायल तीन इंजीनियरों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाजपुर में आज रविवार 1 जून की तड़के हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित बरहैनी में एक कार पेड़ से टकरा गई। रुद्रपुर में तैनात जेई खजान सिंह रावत, खटीमा में तैनात जेई ईश्वर सिंह, लोहाघाट के जेई संजय कार्की और रानीखेत के जेई उमेश कुमार कार से लौट रहे थे। पीछे आ रहे उनके साथियों ने कार देखकर गाड़ी रोक ली। इस दौरान आसपास के लोग भी पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को कार से हल्द्वानी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जेई खजान सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वर सिंह, संजय कार्की, उमेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहचान के लोग अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *