जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के‌ नेतृत्व में औषधीय केंद्रों व खाध प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनु गुलयानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी में स्थित 7 मेडिकल स्टोरों का औषधीय के क्रय-विक्रय बिलों, औषधीय के रखरखाव, सीसीटीवी कैमरा व एक्सपायरी बॉक्स की उपलब्धता के क्रम में औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उक्त के क्रम में दिशा निर्देश दिए ए गए। साथ ही 6 खाद्य प्रतिष्ठानों के केक हेवन, जूस लॉज कैफे, जनता मार्ट, हैप्पीनेस विलेज, गुरु मेडिकल स्टोर व वाह जी वाह रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यह अभियान अग्रसर भी जारी रखा जाएगा। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार, डॉ.अजय शर्मा व अर्चना उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *