व्यापारियों ने डीजीपी अशोक कुमार को सम्मानित किया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस की ओर से मंगलवार को आयोजित डीजीपी अशोक कुमार के विदाई समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंच कर डीजीपी को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि अपने कार्यकाल में डीजीपी कुमार ने कई सराहनीय कार्य किये। पुलिस और आम जन के बीच संवाद कार आपके कार्यकाल की विशेष उपलब्धि में गिना जाता है। संगठन आपके निरोगी जीवन के साथ दीर्घायु की कामना करता है,संगठन के द्वारा एक सम्मानपत्र से डीजीपी को सम्मानित किया।संगठन की ओर से जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महिला महामंत्री उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, रेनू टंडन, सुरभि मेहरोत्रा,  युवा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, साहिल चौहान, युवा जिला महामंत्री मधुकर बनोला, मोहन बोरा, ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, संरक्षक इंद्र कुमार भुटियानी आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *