रामपुर रोड में सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर युवक ने अर्द्धनग्न होकर हंगामा काटा, सड़क जाम, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के पास आज रविवार की दोपहर में एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। अर्द्धनग्न होकर सड़क पर पहुंचे इस युवक ने वाहनों को रोक दिया और पथराव करने लगा। उससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इससे वहां कुछ देर तक जाम लग गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे जैसे तैसे काबू में किया। बाद में उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद वह फिर से सड़क पर‌ आ गया और हंगामा काटने लगा। इस बीच समाजसेवी हेमंत गोनिया ने  इसकी सूचना ट्रांसपोर्टनगर व मेडिकल चौकी पुलिस को दी। बताया गया कि युवक मानसिक रुप से कमजोर है।