हल्द्वानी विधायक से मिले टैंपो चालक, प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

तिपहिया ऑटो मालिक चालक वेलफेयर सोसाइटी, हल्द्वानी के शिष्टमंडल ने आज रविवार को विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चालकों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और बिना पक्ष सुने उन पर बनाए जा रहे दबाव को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चालकों ने बताया कि प्रशासन की इस मनमानी से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है, जो कि अत्यंत अमानवीय और अन्यायपूर्ण है।‌ विधायक सुमित हृदयेश ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, आरटीओ से फोन पर बातचीत की और उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि चालकों के हितों की सुरक्षा और न्याय की सुनिश्चितता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं को हल करना है। किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।‌ उन्होंने टैंपो चालकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक दबाव से निपटने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान टैम्पो एसोसिएशन के अध्यक्ष केदार पलड़िया, प्रिंस आहूजा, गिरीश जोशी, पंकज नेगी, जसोद देऊपा, दया किशन पांडे, पूरन कार्की, सोनू सिंधी, चिंतामणि पोखरिया, हरीश चन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement