काठगोदाम में गौला पुल से कूदकर युवक ने जान दी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र में ‌आज रविवार को गौला पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।‌ इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक युवक स्कूटी से गौला पुल पर पहुंचा। उसने स्कूटी रोकी और पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। युवक को नीचे कूदता देख लोगों में हड़कंप मच गया। नदी में पानी न होने के चलते युवक सीधे पत्थरों से टकराया, उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद गुफरान निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई। गुफरान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement