पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ चला डंडा, तीन बसें भी सीज की, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

डॉ. मंजूनाथ टीसी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा बीते दिवस मासिक अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रभारियों, सीपीयू एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के अनुक्रम में, आज *डॉ. जगदीश चंद्र एसपी यातायात जनपद नैनीताल* के पर्यवेक्षण तथा *श्री भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी एवं श्री जगदीश राम प्रभारी सीपीयू* के नेत्तृत्व में *यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम* द्वारा *हल्द्वानी शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान* चलाया गया।

*कार्रवाई का विवरण निम्नवत हैं:

*03 वोल्वो बसें सीज:* नियमों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 03 वोल्वो बसों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान सीज किया गया।

*73 चालान:* ओवरलोडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं यातायात बाधित करने वाले कुल 73 वाहनों का चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई।

*अतिक्रमण पर कार्रवाई:* शहर में पैदल यात्रियों और वाहनों के सुचारू आवागमन को बाधित करने वाले रोडवेज बस स्टेशन से लेकर मंगल पड़ाव तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-ठेलियों को हटवाया गया।

*