समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महिला दरोगा और एसओजी सिपाही के बीच हुए थप्पड़ कांड के बाद एसओजी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों राजपुरा चौकी प्रभारी महिला दरोगा आरती को कोतवाली के अंदर थप्पड़ झड़ने के मामले में पुलिस की किरकिरी हुई थी। महिला दरोगा ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि बीती 10 अक्तूबर को आरोपी सिपाही ने कॉल कर पति बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारी से की थी। शिकायत का पता चलने पर 11 अक्तूबर को आरोपी सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर उनसे मारपीट की। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं।
