समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2026* को चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति मो. शमीम पुत्र मो. उमर* निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 43 वर्ष के कब्जे से *सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन एवं ₹9,190 की नकदी बरामद कर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में *कोतवाली बनभूलपुरा पर मु0अ0सं0-179/2026, धारा 13 जी एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
