समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र से एक रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। बताया गया कि रविवार 18 अक्टूबर की रात लालकुआं-पंतनगर बाईपास मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। काफी देर तक झुंड सड़क पर रहा। अचानक हाथियों को सामने देख हाईवे के दोनों ओर वाहनों लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह रुक गया। इस बीच किसी वाहन सवार ने हाथियों का वीडियो वायरल कर दिया।
