बापरे: पुलिस हेड कांस्टेबल के पास मिली 64 करोड़ की संपत्ति

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

 

एक हेड कांस्टेबल, उसके परिवार, सहयोगियों व उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर 46 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनकी अनुमानित मूल्य 64 करोड़ रुपये है। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलन ने सोमवार को बताया कि इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में ड्राइवर हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के खिलाफ लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने और विवादित संपत्तियों का कारोबार करने की शिकायत मिली थी। इस आधार पर इंदौर व देवास में खान व उसके परिजनों से जुड़ीं कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे गए। जांच में मकान, कृषि भूमि व कई आवासीय व व्यावसायिक प्लॉट सामने आए हैं।