भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुए कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पत्थरचट्टा में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने महिलाओं के साथ केक काटकर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन और उनके द्वारा रचित संविधान देश की एकता और अखंडता का आधार है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ठुकराल ने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षित व संगठित समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं जिनमें संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोशन कुमार, सूरज यादव, प्रहलाद, उमाशंकर यादव, भोला चौधरी, हरीलाल साहनी, राधेश्याम, जुग्ती प्रसाद, सुरेंद्र यादव, आनंद शुक्ला, लाल बहादुर, पहवारी, अर्जुन, राजन चौधरी, संजय उरांव, प्रमोद, इंदर, उमेश पासवान, भीम, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, इंद्रेश कुमार, राजा, अजय, विवेक, अभिषेक, राजा, नितेश, सुनील, बबीता यादव, रेखा, पानमती, उर्मिला, सुरस्ती देवी, सीता देवी, शकुंतला, सहोदरी, विन्द्रावती, लालती देवी, रीनी, शोभा, आशा, ममता, सुनील, इंदु, मिरा, इन्शावती, गीता, सुनीता, तिरखी, दिनेश, नागेश्वर, बीना, सोनी, विशाल, बलराम, नवल किशोर, प्रमोद शाह, सुदामा, मुमताज, आलम, नगेंदर यादव, विनोद, संजीव, सुभाष, विजय, अजय, मंगरू और निखिल शामिल रहे। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में बाबा साहब के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *