विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म ने काठगोदाम थाना परिसर में किया पौधरोपण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

सावन माह के प्रथम सोमवार को विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति जज फार्म हल्द्वानी की ओर से सामूहिक वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत थाना परिसर काठगोदाम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने थाना परिसर में फलदार पौधे आम, लीची, अमरूद के पौधों का रोपण किया। थानाध्यक्ष एवं स्टाफ ने रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली और समिति द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की। इस दौरान समिति अध्यक्ष विशम्बर कांडपाल ने बताया कि पूरे सावन मास में समिति सामूहिक वृक्षारोपण और रोपित पौधों की सुरक्षा के अभियान को पूर्व वर्षों की भांति चलाती रहेगी । इस अवसर पर उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह, हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *