उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद इस जिले के स्कूलों में 23 जुलाई को छुट्टी, देखें आदेश

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में कल मंगलवार 23 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आज सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बारिश के चलते कक्षा एक से 12वीं तक स्कूल-कालेजों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी।