ऊधमसिंहनगर में यहां पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ा और लगाई धुनाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

= सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे, चौकी ले जाकर पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया

= आरोपी किच्छा में व्यापार मंडल से जुड़ा होना बताया जा रहा

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर। शहर के नैनीताल रोड स्थित एक पाश कालोनी में किच्छा के एक व्यापारी नेता को उसकी ही पत्नी ने एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। वहां पर भारी हंगामे के बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और चौकी पर ले गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक तरफ पूरा देश जहां हनुमान जन्मोत्सव मना रहा था। वहीं किच्छा का एक व्यापारी नेता रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र की एक कालोनी के फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। बताया जाता है कि इसकी भनक व्यापारी नेता की पत्नी को लग गई और वह अपने परिचित को साथ लेकर मौके पर पहुंची। व्यापारी नेता को रंगरेलिया मनाते देख पत्नी का पारा चढ़ गया। इसके बाद पत्नी ने अपनी पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। वहां पर हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच कालोनी से ही किसी ने हंगामें की सूचना सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली को दी। पुलिस ने मामला शांत कर दोनों को चौकी ले गई। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर चीता पुलिस को मौके पर भेजा गया था। बाद में पुलिस दोनों चौकी लेकर आ गई। उन्होंने बताया कि किच्छा के व्यापारी नेता, उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ दोनों का मामला किच्छा में भी चल रहा। समझा बुझाकर दोनों को किच्छा भेज दिया।

इंसेट

पहले भी कई बार पकड़ा गया गया व्यापारी नेता

रुद्रपुर। पुलिस सूत्रों के मुताबिक व्यापारी नेता को उसकी पत्नी ने पहले भी कई बार रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा है। यह मामला किच्छा में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस महिला के साथ व्यापारी नेता पकड़ा गया, उसका पति कहीं बाहर रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *