ट्यूबवेल की मोटर फुंकी अब हल्द्वानी के इस इलाके में पांच हजार लोगों को कैसे मिलेगा पानी

हल्द्वानी के आजादनगर‌ के ट्यूबवेल की मोटर सालभर बाद फिर फुंक गई है। इससे पांच हजार की आबादी के सजमक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू हो गई है, जल्द ही ट्यूबवेल से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।