मुख्यमंत्री पहुंचे हल्द्वानी, कार्यक्रम में इस बात पर जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भुजियाघाट में गुरुवार 13 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्याजाला स्थित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पहले हल्द्वानी हेलीपैड पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट, विधायक, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री धामी भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे और अपने सामने रखे पर्चे में जिलाध्यक्ष का नाम “प्रदीप बिष्ट” लिखा देखा। इसे देखकर मुख्यमंत्री नाराज़ हो गए। उन्होंने पर्चा फेंकते हुए कहा — “अगर ध्यान नहीं देता तो मंच से गलत नाम पढ़ लेता, इसके बाद उन्होंने सभी के नाम संबोधित किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *