कुमाऊं में यहां लोग चिल्लाते रह गये और युवती ने नदी में लगा दी कूद, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन डेस्क 

कुमाऊ के सीमांत  क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भारतीय सीमा से लगे नेपाल दार्चुला खलंगा रिगंनेताल के नजदीक महाकाली नगरपालिका निवासी धनिसा कुंवर (25) ने काली नदी में कूद मार दी। युवती के नदी में कूद मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम को स्थानीय निवासियों ने धनिसा को काली नदी किनारे देखा। इसकी सूचना जिला प्रहरी दार्चुला को दी गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रहरी टीम के काफी रोकने के बाद भी धनिसा नहीं मानी। प्रहरी टीम का सदस्य जैसे ही धनिसा के नजदीक पहुंचा उसने काली नदी में कूद मार दी। प्रहरी निरीक्षक ने बताया कि काली नदी का जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी खोज की जा रही है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

https://youtu.be/tPcdDKB_7bY?si=9B9txCcSLe79_VJE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *