लंबी सेवा देने के बाद रिटायर हुए रोडवेज कर्मचारियों को दी विदाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम डिपो में चालक प्रकट सिंह व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लिपिक विक्रम सिंह डंगवाल को‌ लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। काठगोदाम क्षेत्रीय कार्यालय में हुए समारोह में दोनों कर्मचारियों के सेवाकाल को याद किया गया। समारोह में सहायक महाप्रबंधक कार्मिक मनोज दुर्गापाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, मुकेश वर्मा, जगदीश कांडपाल, शंकर सिंह, श्याम सिंह शाही, मनोहर सिंह रावत, पीसी बिष्ट, मनोज मनराल, प्रदीप शर्मा, त्रिलोक गिरी, हरीश खुल्बे, सरोज सती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *