वन विभाग के इस रेंज में मिला गुलदार का शव, जंगली जानवर के हमले से पेट में हुआ था गहरा घाव

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से लगे रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज अंतर्गत अमरौली बीट चौसला डी क्लास क्षेत्र में गश्त के दौरान वन कर्मचारी चंद्र गिरि गोस्वामी को गुलदार का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अफसरों को दी गई। इस मादा गुलदार की उम्र करीब दो साल बताई गई है। उसके पेट में गहरा घाव था, अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अन्य जानवर के हमला करने के कारण उसका पेट में जख्म हुआ है। सूचना पर डीएफओ समेत तमाम वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। इस चिकित्सकों ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *