हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आटो चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त नाबालिग छात्रा के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आटो चालक छात्रा को प्यानो क्लासेस तक छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रोजाना घर से प्यानो सीखने जाती थी। वह मानसिक तौर पर आंशिक विक्षिप्त है। बीती रविवार को भी वह घर से प्यानो क्लासेस के लिए निकली थी। मंगलपड़ाव में एक ऑटो चालक ने उसे बैठा लिया लेकिन प्यानो क्लासेस जाने के बजाय उसे एमबी इंटर कॉलेज के पास लगी नुमाइश तक ले गया जहां एक सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *