रूद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती पंखे के कुंडे में लटकी मिली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे में लटका मिलाने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को कुंडे से नीचे उतारा और शव मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को थाना ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह को सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी में एक कमरा बाहर से बंद है, कमरे से काफी बदबू आ रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने दरवाजा तोड़ शव को पंखे के कुंडे से उतारा। उन्होंने बताया कि शव को बदबू आ रही थी। उसकी शिनाख्त उसके पास मिले कागजात से हुई ‌ उन्होंने बताया कि उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय प्रीति गंगवार पुत्री कालीचरण गंगवार निवासी ग्राम टांडा दयानतपुर जिला बरेली यूपी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एक श्रम कार्ड मिला। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर मृतका के पिता समेत अन्य लोग पहुंच गए। मृतका किसी कंपनी में काम करती थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *