हल्द्वानी में ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ाया भाड़ा, 15 सितंबर से होगा लागू

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक आनर्स महासंघ के आह्वान पर‌ आज बुधवार 11 सितंबर को ट्रांसपोर्टरों की समस्या एवं समाधान के लिए आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी व संचालन पंडित दया किशन शर्मा ने किया।  बैठक में भाड़ा बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक परिवहन की भांति गुड्स अथवा सामान परिवहन के भी रेट व भाड़ा सरकार से सार्वजनिक करने की अपील की गई। विगत कई वर्षों से सामान ढोने वाले वाहनों के भाड़े तय नहीं किए गए हैं। आज संगठन द्वारा वाहनों के भाड़े के रेट तय कर दिए गए हैं। ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 12 सितंबर को ट्रांसपोर्टर माल भाड़े की सूची जारी करेंगे। नया किराया 15 सितंबर से लागू किया जाएगा और जिसमें 5% जीएसटी अतिरिक्त होगा। कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण ट्रांसपोर्टरों ने किराए भाड़े में वृद्धि की गई है। कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके है, खुदरा महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। महंगे होते टोल प्लाजा, बढ़ता बीमा, रोड टैक्स, चालक परिचालक वेतन, महंगे होते टायर ट्यूब, बैटरी, ऑटो पार्ट्स, मैकेनिक लेबर चार्जेस, डेंटर पेंटर, लोहा पत्ती फैब्रिकेटिंग इत्यादि सभी ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं। बैठक में ट्रांसपोर्ट यूनियन के हल्द्वानी अध्यक्ष भास्कर जोशी, गिरीश मेलकानी, विक्रम बिष्ट, अनिल नेगी, राजेश धौलिया, जगमोहन उप्रेती, हरीश जोशी, भूपाल सिंह, दयाल वीरेंद्र सिंह, हरिश मेहता, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement