हल्द्वानी के इस स्कूल में बच्चों व गुरुजनों ने मनाया बसंतोत्सव, पीले परिधान के साथ बसंत का स्वागत किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर, पीले- पीले परिधानों से सुसज्जित बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मां सरस्वती की सुंदर वंदना के साथ बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य किया। शिक्षिकाओं ने भी बसंत के आगमन पर सुंदर नृत्य करके उसका स्वागत किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य शांति जीना ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनायें दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *