उत्तराखंड की महिला टीम इस प्रदेश की टीम को रोमांचक मैच में पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

बीसीसीआई की अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने आंध्र प्रदेश को दो विकेट से पराजित किया। तमिलनाडु के एसएसएन कालेज के ग्राउंड में खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पहले ही ओवर में राघवी ने शून्य के स्कोर पर पहला झटका दिया। पूरी टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की साक्षी व गायत्री ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही। मुस्कान व नंदिनी की जोड़ी ने 40 रन की साझेदारी की। पहला विकेट 40 रन पर गिरने के बावजूद 156 रन पर आठ विकेट गिर गये। राघवी ने 38 व  मुस्कान ने 31 रन बनाए। 47वें ओवर में उत्तराखंड ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *