विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में 31 अगस्त को निकलेगी रैली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर रैली भी निकाली जाएगी। इस संबंध में आज गुरुवार को विहिप व बजरंग दल की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसंयोजक गिरीश पांडे ने बताया कि 31 अगस्त को हल्द्वानी में भव्य रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं और विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं व‌ हिंदुत्व के बचाव में सदैव खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया, मंदिरों को तोड़ा गया, वह निंदनीय है। विश्व हिंदू परिषद का एक ही मकसद है कि हिंदू एक साथ संगठित होकर विश्व का निर्माण करें और 31 अगस्त को देशभर में होने वाली रैली में  बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके जिला अध्यक्ष समरपाल चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पाल, नीरज मिश्रा, सोनू बेलवाल, अंकित पलडिया, अमन चौधरी, रोहित कुमार, पंकज पांडे, विजय फर्त्याल आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *