हल्द्वानी: युवती को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी से किया इंकार, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अब शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। भुक्तभोगी ने मुखानी पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह हल्द्वानी के एक अस्पताल में नर्स है और किराये के मकान में रहती है। बताया कि अगस्त 2021 में पिथौरागढ़ निवासी चेतन सिंह निर्खुपा हाल निवासी कठघरिया ने अपनी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। आरोप है कि युवक ने उसे कमरे में बुलाकर जबरन संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। अब वह उसे कमरे में आकर धमका रहा है। बीती 4 अगस्त को उसके कार्यक्षेत्र में आकर उसे धमकाया और चरित्र पर आरोप लगाए। इधर मुखानी पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आरोपी चेतन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *