हल्द्वानी: पानी के टैंक में गिरने से चार साल के मासूम की मौत 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार में घर के पीछे बने भूमिगत टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर गौलापार के देवलाडांठ खेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहता है। उसके सास-ससुर यहां खेत में बटाई का काम करते हैं। नरवीर मजदूरी करता है। बीती शनिवार को उसके सास-ससुर गांव गए थे। पत्नी की तबीयत ठीक न होने की वजह से वह सो रही थी। इसी बीच नरवीर का चार वर्षीय बेटा आयुष खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया और टैंक में जा गिरा।कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई वहां पहुंची तो आयुष का शव पानी में दिखा। शोर-शराबा सुनकर परिजन एकत्र हुए और टैंक से बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। आयुष तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *