समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में *घूमने* आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया, जिसके संबंध में युवती *द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी शिकायत* की गई। सूचना प्राप्त होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर *खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद* कर लिया गया। मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस द्वारा उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर युवती ने *नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद एवं आभार* व्यक्त किया।
